राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर बिमल पटेल अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग में निर्वाचित हुए हैं।
उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2023 से शुरू होकर पांच साल का होगा।
51 वर्षीय पटेल ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उपस्थित और मतदान करने वाले 192 सदस्यों में से 163 मत हासिल किए, जो एशिया-प्रशांत समूह में सबसे अधिक थे। चुनाव में एशिया-प्रशांत समूह में आठ सीटों के लिए 11 बहुत उम्मीदवार थे।
क्या है अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग?
अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग (ILC ) अंतरराष्ट्रीय कानून को विकसित और संहिताबद्ध करने में मदद करने के लिए जिम्मेदार विशेषज्ञों का एक निकाय है।
यह अंतरराष्ट्रीय कानून में उनकी विशेषज्ञता और योग्यता के लिए मान्यता प्राप्त 34 व्यक्तियों से बना है, जिन्हें हर पांच साल में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा चुना जाता है।
ILC का गठन 1947 में UNGA द्वारा संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुसार किया गया था।
0 Comments
If you have any doubts, please let me know.