Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Current Affairs - 18-Apr-22

 कृपाण शक्ति अभ्यास

  • सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नागरिक प्रशासन ने बंगाल में सिलीगुड़ी के पास तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज (टीएफएफआर) में एक एकीकृत फायर पावर अभ्यास ‘कृपाण शक्ति’ का आयोजन किया। 
  • यह अभ्यास सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा आयोजित किया गया। 
  • यह एक एकीकृत युद्ध लड़ने के लिए सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की क्षमताओं के तालमेल के उद्देश्य से किया गया एक एकीकृत फायर पावर अभ्यास था।
कृपाण शक्ति अभ्यास
कृपाण शक्ति अभ्यास

मालकॉम आदिसेशिया पुरस्कार

  • जाने-माने भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिक टिप्पणीकार प्रभात पटनायक को 2022 के मालकॉम आदिसेशिया पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
  • यह पुरस्कार मैल्कम और एलिजाबेथ अदिशिया ट्रस्ट द्वारा विशेष रूप से गठित राष्ट्रीय जूरी द्वारा प्राप्त नामांकन से चुने गए एक उत्कृष्ट सामाजिक वैज्ञानिक को हर साल दिया जाता है।
  • डॉ पटनायक ने नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान के स्कूल में आर्थिक अध्ययन और योजना केंद्र में पढ़ाया है, और इसके साथ ही केरल राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष थे।
  • इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र (citation) और 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है।

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस

  • राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा (NFS) दिवस प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को पूरे भारत में अग्निशमन सेवा के महत्व को उजागर करने और कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निशामकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
  • 14 अप्रैल 1944 के मुंबई डॉकयार्ड विस्फोट के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 71 अग्निशमन कर्मियों को भी याद करता है।
  • राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस 2022 का विषय "अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाएँ" है।

पहला ‘अंतरराष्ट्रीय स्किल इंडिया केंद्र’

  • विदेशों में नौकरी का अवसर बढ़ाने के मकसद से ही ओडिशा के भुवनेश्वर में देश का पहला ‘अंतरराष्ट्रीय स्किल इंडिया केंद्र’ (International Skill India Centre) स्थापित करने का फैसला हुआ है। 
  • इसके लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) और कौशल विकास संस्थान (SDI) के बीच एक समझौता हुआ है।
  • इस करार के तहत अंतरराष्ट्रीय कौशल केंद्र विदेशों में काम करने के इच्छुक युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देगा। 
  • यह केंद्र ऐसे प्रशिक्षण का बंदोबस्त करेगा जिससे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी देशों में अंतरराष्ट्रीय नियोक्ताओं की मांग के अनुरूप कौशल दे सके।
  • इस केंद्र में मोबिलाइजेशन, परामर्श, कौशल प्रशिक्षण, विदेशी भाषा प्रशिक्षण, रोजगार और आव्रजन तथा रोजगार के बाद समर्थन जैसी सेवाएं दी जाएंगी।

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 

  • तमिलनाडु ने मौजूदा चैंपियन पंजाब को 87-69 से हराकर 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। 
  • महिलाओं के वर्ग में रेलवे ने पूनम चतुर्वेदी के 26 अंकों की मदद से तेलंगाना को 131-82 से हराकर खिताब जीता।
मनोज सोनी 
  • राजनीति विज्ञान के विद्वान मनोज सोनी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
  • मनोज सोनी अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में माहिर हैं और उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय और एम.एस. यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के कुलपति के रूप में कार्य किया था। वह स्वतंत्र भारत के सबसे कम उम्र के कुलपति भी थे।
  •  सोनी प्रदीप कुमार जोशी की जगह लेंगे
  • डॉ. मनोज का कार्यकाल 27 जून, 2023 को समाप्त होगा। 
  • बता दें कि अंग्रेज शासित भारत में अक्टूबर, 1926 में सर रॉस बार्कर यूपीएससी के पहले अध्यक्ष बने थे। 
  • डॉ मनोज सोनी यूपीएससी के 31वें अध्यक्ष होंगे.
  • उन्होंने 'अंडरस्टैंडिंग द ग्लोबल पॉलिटिकल अर्थक्वेक' (Understanding the Global Political Earthquake) नामक पुस्तक भी लिखी है.

Post a Comment

0 Comments